Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जन्मदिन विशेष: इन चार मामलों में युवा अभिनेताओं को आज भी टक्कर देते हैं अमिताभ

मुंबई। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सिनेमा जगत और अपने प्रशंसकों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। जब भी उम्र की बात आती है, तो वह अमिताभ बच्चन के लिए महज एक नंबर ही होती है। हालांकि इस बार उनकी जन्मदिन मनाने की कोई योजना नहीं है।

Amitabh

दादा साहेब फालके विजेता अमिताभ इस उम्र में स्वास्थय और बुद्धिमान होने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी कहते हैं, 'अमिताभ बच्चन 77 साल के व्यक्ति हैं, जिनका दिमाग एक 24 साल के युवा जैसा है।' वह आज भी कई मामलों में नए अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। चलिए जानते हैं, कैसे...

अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन

अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन

अमिताभ बच्चन अपनी कई फिल्मों में एकदम अलग लुक में दिखाई दिए हैं। जिनमें पा फिल्म का करिदार काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वह ब्लैक, 102 नॉट आउट और सायेरा नरसिम्हा रेड्डी जैसी फिल्मों में भी बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए हैं। इन फिल्मों में उन्होंने अपनी उम्र से हटकर भूमिका निभाई। जहां पा फिल्म में वह बच्चे के किरदार में दिखे, तो वहीं 102 नॉट आउट में वह काफी बुजुर्ग व्यक्ति के किरदार में नजर आए। इन भूमिकाओं को निभाने के लिए अमिताभ को भारी मेकअप की मदद लेनी पड़ती थी।

कठिन एक्शन सीन

कठिन एक्शन सीन

इस मामले में भी अमिताभ ने अपनी उम्र को महज एक नंबर साबित कर दिया है। उन्होंने विरुद्ध: फैमिली कम्स फर्स्ट फिल्म में एक्शन सीन किए हैं। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी कई स्टंट कर चुके हैं। इस मामले में भी सदी के महानायक युवा अभिनेताओं से आगे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने के मामले में भी आगे हैं। वह केवल फिल्में साइन करने के मामले में भी युवा अभिनेताओं से आगे हैं। उनकी फिल्म बदला ने अच्छी खासी कमाई की है और दूसरे अभिनेताओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा भी दी है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना

अमिताभ बच्चन ये बखूबी जानते हैं कि कैसे सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहना है। वही एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने ब्लॉगिंग करना शुरू किया था। वो भी तब जब बॉलिवुड के दूसरे अभिनेताओं ने इस बारे में सोचा भी नहीं होगा। वह अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर बातचीत भी करते हैं। जबकि अभी भी कई अभिनेता सोशल मीडिया पर या तो सक्रिय ही नहीं हैं, या फिर इसपर हैं ही नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+