#Salman HappyBirthday.:सलमान खान...हां हां तुमसे..मैंने प्यार किया...
बैंगलोर। आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक सलमान खान का जन्मदिन है..वो सलमान जिसने दुनिया को 'प्रेम' दिया। जिसे देखकर 'एक लड़का और एक लड़की' एक-दूसरे से पूछते थे आखिर 'हम आपके हैं कौन'। जिसके 'लव' ने 'हमें' बागी होना सिखाया और यह भी बताया कि अगर प्रेम की 'जय हो' और परिवार वाले कहें कि 'हम साथ-साथ हैं' तो कभी कोई 'दबंग' इंसान की लाइफ में 'नो एंट्री' नहीं मार सकता।
यह सलमान ही हैं जिन्होंने कहा कि अगर लाइफ में खुश रहना है तो हमेशा कहो कि 'बीवीं नंबर 1' वरना लाइफ कूड़े की ढेर पर 'कुर्बान' हो जाती है। यूं तो सलमान से उनके चाहने वाले 'दीवानों' की तरह प्रेम करते हैं लेकिन सैंड आर्टिस्ट राहुल आर्या का प्रेम अपने 'बजरंगी भाईजान' के लिए काफी अनोखा है।
इसलिए उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने मात्र 200 सेकंड में अपने आर्ट के जरिये सलमान की सभी हिट फिल्मों को पेश किया है। यह वीडियो राहुल की तरफ से सलमान को बर्थ डे गिफ्ट है क्योंकि राहुल का कहना है कि उनके दिल के 'बिग बॉस' सल्लू ही हैं।
आप भी देखिये यह खूबसूरत वीडियो...














Click it and Unblock the Notifications