रेलवे ने कर्मचारियों पर कसी नकेल, जल्द बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू
नई
दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों पर नकेल कस दी है। रेलवे कर्मचारियों की लेट लतीफी पर लगाम लगाते हुए अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लाने का फैसला किया केंद्र सरकार जनवरी 2018 से रेलवे कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लॉन्च करने जा रही है। आधार पर आधारित यह सिस्टम पूरे देश में लागू होगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>इस नए बदलाव के लिए रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली है। जनवरी से नया सिस्टम लागू हो जाएगा। नए सिस्टम के तहत सभी कर्मचारियों को एक आईडी कार्ड दिया जाएगा। इसी कार्ड को बायोमेट्रिक मशीन में स्वाइप करने या चिपकाने से अटेंडेंस लग जाएगी। कुछ कंडीशन में कर्मचारियों को अंगूठा भी लगाना पड़ सकता है। इसी के हिसाब से कर्मचारियों की अटेंडेंस लगेगी और उनकी सैलरी बनेगी। अभी ये व्यवस्था रेलवे के रेलवे बोर्ड, जोनल हेडक्वार्टर और कुछ चुनिंदा संस्थानों में ही उपलब्ध होगा। फिर धीरे-धीरे इसे हर दफ्तर में लागू किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस बायोमेट्रिक अटेंडेंस को हर हाल में 31 जनवरी 2018 तक लागू कर दिया जाएगा।
आपको
बता दें कि रेलवे लगातार सुधारों की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों में रेलवे ने सुरक्षा को लेकर कई बदलाव किया है। पटरियों के रखरखाव से लेकर ट्रेनों के भीतर की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में रेलवे अपने अधिकारियों की लेट लतीफी की आदत को भी सुधारने की दिशा में जुट गई है।











Click it and Unblock the Notifications