हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को मिलेगा 75% आरक्षण
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को स्थानीय युवाओं को राज्य की निजी कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक विधानसभा में पास कर दिया। इस विधेयक के पास होने के बाद अब हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में भी स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर लगाया बैन, बोले-इस बार भी दीवाली बिना पटाखों वाली
प्राइवेट सेक्टर में 75 फीसदी आरक्षण का ऐलान करते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, हरियाणा के लाखों युवाओं से किया हमारा वादा आज पूरा हुआ है। अब प्रदेश की सभी प्राइवेट नौकरियों में 75% हरियाणा के युवा होंगे। सरकार का हिस्सा बनने के ठीक एक साल बाद आया ये पल मेरे लिए भावुक करने वाला है। जननायक की प्रेरणा और आपके सहयोग से सदैव आपकी सेवा करता रहूं,यही मेरी कामना है।
बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगों को प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण देने संबंधी वायदे किया था।












Click it and Unblock the Notifications