Bill Gates Divorced: बोले हर्ष गोयनका- 'मत कमाओ ज्यादा वरना बीवी तलाक मांगने लगेगी', लोगों ने लगाई क्लास
नई

बिल और मेलिंडा का तलाक
दरअसल बिल और मेलिंडा के तलाक की खबर सामने आने के बाद हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि 'बिल गेट्स का तलाक हो गया, जेफ बेजोस का तलाक हो गया। इससे यही सबक मिलता है कि आप लोग कभी भी इतने ज्यादा पैसे मत कमाओ कि बीवी को तलाक के बाद मिलने वाली रकम पति से ज्यादा अच्छी लगने लगे और वो तलाक के लिए अप्लाई कर देते हैं।'

हर्ष गोयनका को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा
लेकिन हर्ष गोयनका का यह मजाक लोगों को अच्छा नहीं लगा, खासकर महिलाओं को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। एक महिला ने लिखा कि 'इन दोनों अरबपतियों की बीवीयों ने पैसों के लालच में अपने पतियों से तलाक ले लिया?, इतनी गंदी सोच केवल आपकी ही सकती है।'
'आप फालतू मेंमुंह मत खोला कीजिए'
तो किसी ने लिखा कि 'जब आप को सच्चाई पता नहीं है तो मुंह नहीं खोलना चाहिए। लगातार आ रहे निगेटिव कमेंट की वजह से हर्ष गोयनका को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

तलाक के बाद काफी धनी हो गई थीं मैकेंजी बेजोस
आपको बता दें कि अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस के तलाक के बाद मैकेंजी बेजोस भी फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल हो गई थीं। मैकेंजी धनी उन पैसों की वजह से हुई थी, जो कि उन्हें तलाक के बाद मिली थी।

बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं ...
गौरतलब है कि बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं और उनसे तलाक लेने के बाद उनकी मेलिंडा की दौलत 2 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मेलिंडा और बिल दोनों साथ में नेटवर्थ के मालिक थे लेकिन अब जब दोनों अलग हो गए हैं तो उसके बाद मेलिंडा की संपत्ति पहले की तुलना में 2 अरब डॉलर बढ़ गई है।
तलाक के बाद धनी हो गई मेलिंडा
मालूम हो कि बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा की है। दोनों ने कहा है कि 'पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन दोनों पार्टनर के रूप में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications