बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर में हुआ निधन, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में किए गए थे भर्ती
बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर में हुआ निधन, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में किए गए थे भर्ती
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व राज्य मंत्री और तीर्थोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बता दें उनकी उम्र केवल 66 वर्ष थी। बता दें 22 जून को उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद उन्हें उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

बता दें वह छह बार विधायक व एक बार मंत्री तथा सांसद भी थे। जगत सिंह पुर से वह पांच बार तथा तिर्तोल से एक बार विधायक चुने गए थे। वह कुछ समय के लिए राज्यसभा में सांसद भी थे। वह स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री का दायित्व निभाए थे।
बिष्णु दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि जगत सिंह पुर क्षेत्र के विकास में उनका उल्लेखनीय अवदान है। दलित एवं उपेक्षित समाज के लोगों के हित के लिए वह पूरा जीवन लड़ाई लड़ते रहे और अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिया। बीजद के संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जगत सिंह पुर जिले के बीजद अध्यक्ष तथा विधायक प्रशांत मुदुली ने भी गहर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि जगत सिंह पुर को नया परिचय देने में विष्णु दास की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications