सड़क पर आया डीएम के घर का विवाद, मां के साथ धरना देने बैठी पत्नी
बिहार के जमुई में डीएम के घर का मामला सड़क पर आ गया। जमुई के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वत्सला सिंह पति के खिलाफ उनके आधिकारिक निवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। वत्सला का आरोप है कि धर्मेंद्र ने उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं।
पटना। बिहार के जमुई में डीएम के घर का मामला सड़क पर आ गया। जमुई के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वत्सला सिंह पति के खिलाफ उनके आधिकारिक निवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। वत्सला का आरोप है कि धर्मेंद्र ने उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। वत्सला ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, जिसके बाद वो अपनी मां के साथ घर के बाहर ही बैठ गईं।

जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी वत्सला सिंह के बीच वैवाहिक संबंध पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार की शादी वत्सला से 2015 में हुई थी। दिल्ली से टेक्सटाइल डिजाइन करने वालीं वत्सला ने बताया कि शादी के बाद वो अपनी पढ़ाई पूरी करने दिल्ली चली गईं और 2015 के आखिर में जब लौटीं तो उनका पति उनपर आरोप लगाने लगा। वत्सला ने कहा कि धर्मेंद्र के परिवार वाले भी केवल उन्हीं की सुनते थे।
ये भी पढ़ें: VIDEO: 14 साल की शादी खत्म कर महिला ने दी तलाक की पार्टी, जश्न में जला डाला शादी का जोड़ा
वत्सला ने बताया कि धर्मेंद्र ये कहकर उनसे दूर रहने लगे कि वो हाईक्लास सोसायटी की हैं और छोटे कपड़ों में घूमती हैं। 'उन्होंने मेरे माता-पिता के सामने आरोप लगाया कि मैं अंग्रेजी में बात करती हूं। ये एकदम गलत है। मैंने हमारे बीच सभी दूरियां मिटाने की कोशिश की और उन्होंने अभी तक तलाक का कोई कारण तक नहीं दिया है।' वत्सला ने बताया कि उनके पति ने पटना के एक फैमिली कोर्ट में मार्च में तलाक की याचिका डाली है।
पति पर आरोप लगाते हुए वत्सला ने कहा कि उन्होंने मामला सुलझाने की काफी कोशिश की, लेकिन धर्मेंद्र साथ नहीं दे रहे हैं। धर्मेंद्र उनके साथ राष्ट्री महिला आयोग के सामने काउंसलिंग के लिए भी नहीं आए थे। पत्नी के इन आरोपों पर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। 'उन्होंने मुझपर अप्रैल में उत्पीड़न का आरोप लगाया, जोकि झूठा था। मैं इस मामले में कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा।'
ये भी पढ़ें: रेप के आरोप में आलोक नाथ पर मुंबई में एफआईआर दर्ज, विंता नंदा ने लगाए थे आरोप












Click it and Unblock the Notifications