रेप के आरोप में आलोक नाथ पर मुंबई में एफआईआर दर्ज, विंता नंदा ने लगाए थे आरोप
फिल्म और टेलीविजन एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस के अतिरिक्त सीपी मनोज शर्मा ने बताया कि लेखक विंता नंदा की शिकायत पर एक्शन लेते हुए ओशिवारा पुलिस ने आलोक नाथ पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई। फिल्म और टेलीविजन एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस के अतिरिक्त सीपी मनोज शर्मा ने बताया कि लेखक विंता नंदा की शिकायत पर एक्शन लेते हुए ओशिवारा पुलिस ने आलोक नाथ पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि लेखक विंता नंदा ने #MeToo कैंपेन के तहत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे 'संस्कारी' एक्टर कहे जाने वाले आलोक नाथ पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

विंता नंदा ने लगाया था 19 साल पहले रेप करने का आरोप
लेखक विंता नंदा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ओशिवारा पुलिस ने आलोक नाथ के खिलाफ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। लेखक-निर्माता विंता नंदा ने सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत अपनी कहानी फेसबुक पर शेयर की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में यौन शोषण का खुलासा करते हुए विंता नंदा ने बताया था कि इंडस्ट्री में 'संस्कारी' नाम से मशहूर आलोक नाथ ने उनका रेप और यौन शोषण किया था। उनके आरोपों के बाद और महिलाओं को भी आलोक नाथ के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली।

संध्या मृदुल और क्रू मेंबर भी नाथ के खिलाफ आई थीं सामने
आलोक नाथ पर इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने अभिनेता पर संगीन आरोप लगाए। 'हम साथ-साथ है' की एक क्रू मेंबर और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संध्या मृदुल ने खुलासा किया था कि आलोक नाथ ने शराब के नशे में उनसे बद्तमीजी की थी। एक्टर के साथ कई सीरियलों और फिल्मों में काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शराब पीने के बाद आलोक नाथ एकदम बदल जाते थे और उनके इस व्यक्तित्व के बारे में इंडस्ट्री में सभी को मालूम था।

अक्टूबर में नंदा ने दर्ज कराई थी शिकायत
विंता नंदा ने 17 अक्टूबर को मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में उत्पीड़न के 19 साल बाद शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में एक खुला खत लिखकर अपने लिए न्याय की मांग की थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद नंदा ने कहा था, 'मैंने आज आलोक नाथ के खिलाफ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मुझे भरोसा दिया है कि वे जल्द ही मेरा बयान रिकॉर्ड करेंगे , मुझे पुलिस और न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है, आज 19 साल के मेंटल ट्रॉमा के बाद मैं यहां शिकायत दर्ज कराने आई हूं, मुझे पूरी आशा है कि मुझे न्याय मिलेगा।'

बड़ी फिल्मी हस्तियों पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
विंता नंदा के आरोपों के बाद आलोक नाथ की पत्नी आशू सिंह ने लेखक पर एक रुपये का मानहानि का मुकदमा किया था। आशू सिंह ने डिंडोशी सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जब तक आरोप सिद्ध न हो जाएं, नंदा के किसी भी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर बयान देने पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। #MeToo कैंपेन के तहत कई फिल्मी सितारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। नाना पाटेकर, विकास बहल, साजिद खान, कैलाश खेर, अनु मलिक समेत कई सितारों का नाम इसमें सामने आया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications