बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जेडीयू आगे या कांग्रेस, LIVE अपडेट
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के चुनावों के साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर पर उपचुनाव हुए हैं जिसकी मतगणना हो रही है। जिस तरह विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला चल रहा है उसी तरह वाल्मीकिनगर लोकसभा उपुचनाव में भी एनडीए की तरफ से जेडीयू और महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला चल रहा है।

अभी तक कई राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू के प्रत्याशी सुनील कुमार कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आश्चर्यजनक रूप से भारतीय पंचायत पार्टी के शैलेन्द्र कुमार चल रहे हैं।
जेडीयू के सुनील कुमार ने बनाई बढ़त
जेडीयू के सुनील कुमार को अभी तक 363546 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा को 341668 वोट मिले हैं। इस तरह जेडीयू के प्रत्याशी ने लगभग 20 हजार वोटों से अधिक की बढ़त बनाई हुई है। हालांकि जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक जीत के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
वहीं सबसे आश्चर्यजनक प्रदर्शन एक छोटी पार्टी ने किया है। भारतीय पंचायत पार्टी के शैलेन्द्र कुमार एक लाख से अधिक वोट पाकर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 106428 वोट मिले हैं। शुरुआती राउंड में उनका अंतर प्रमुख उम्मीदवारों से काफी कम था लेकिन अब वे काफी पीछे हो गए हैं।
इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। रालोसपा के प्रत्याशी प्रेम कुमार चौधरी 48696 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवे नंबर पर 36284 वोट के साथ नोटा है।












Click it and Unblock the Notifications