बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर

नई लॉन्च की गई बिहार पर्यटन वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 165 पर्यटन स्थलों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। इसमें मानचित्र, नीतियां और आगामी मोबाइल ऐप कार्यक्षमताएँ आगंतुक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हैं।

बिहार के 165 प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन निदेशालय सभागार में नई विशेषताओं से परिपूर्ण वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया। नए सिरे से तैयार इस वेबसाइट पर पर्यटकों, पर्यटन क्षेत्र के शोधकर्ताओं और पर्यटन विभाग की योजनाओं की सभी जानकरी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मिलेगी।

Bihar Tourism Website Enhances Visitor Experience

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटक वेबसाइट से पर्यटन स्थल और मानचित्र को नहीं बल्कि जियोविजर डाउनलोड कर इसके जरिए पूरे स्थल जायजा सीधे तौर पर ले सकते हैं। इससे लोगों को पर्यटक स्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वेबसाइट पर विभाग से संचालित नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में बिहार पर्यटन नीति के आवेदन के फॉर्म्स, मुख्यमंत्री होमस्टे बेड टू ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, होटल एवं टूर ऑपरेटर के मान्यता से संबंधित आवेदन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यटन विभाग का मोबाइल ऐप भी बन रहा है। वहीँ पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग वेबसाईट पर लोग भी अपना सुझाव दे सकते हैं।

पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट, इको सर्किट, सूफी सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रत्येक सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्ता और वहां उपलब्ध पर्यटक सुविधाओं का विवरण भी उपलब्ध है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग से आयोजित सभी वार्षिक कार्यक्रमों को इस वेबसाइट पर दर्शाया गया है, जिससे पर्यटक इन आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बना सके। इसके साथ ही वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त पर्यटन गाइडों, टूर ऑपरेटर्स और होटलों की सूची भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+