तेज प्रताप यादव का छात्र राष्ट्रीय जनता दल संरक्षक के पद से इस्तीफा
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी की छात्र विंग के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। यादव ने ट्वीट कर बताया है कि वो छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होने लिखा, नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे। तेज प्रताप ने दो लोकसभा सीटों पर राजद से अपनी पसंद के उम्मीदवारों को टिकट देने की बात भी कही है।

सीटों को लेकर भी तेजप्रताप खफा!
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार सुबह शिवहर और जहानाबाद लोकसभा सीट राजद के कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान करने की भी बात कही है। तेज प्रताप ने कहा कि शिवहर और जहानाबाद की जनता की सहमति से उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। वे लालू प्रसाद यादव से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे।

दो उम्मीदवारों के दिए नाम
एक न्यूज चैनल से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जहानाबाद सीट से चंद्रप्रकाजबकि शिवहर सीट से अंगेश सिंह राजद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि उन्होंने इस पर पार्टी में तनातनी या टकराव की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा, मुझे तेजस्वी यादव पर भरोसा है कि वह मेरी बात को मानेंगे। राजद के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की जीत होगी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
लालू के परिवार में कलह! तेज प्रताप ने दो सीटों पर राजद के उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई पार्टी बनाने की बात को नकारा
इस तरह की भी अटकलें थी कि तेज प्रताप यादव नई पार्टी बना सकते हैं। हालांकि उन्होने इसे सिरे से खारिज कर दिया। लालू प्रसाद यादव के परिवार के लोग अभी इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications