बिहार: सावन के आखिरी सोमवार पर मेला के दौरान अशोक धाम मंदिर में भगदड़, एक की मौत
पटना। सावन के आखिरी सोमवार को बिहार के लखीसराय में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां स्थित अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु के मौत की खबर है जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि श्रद्धालु के मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हादसा अंतिम सोमवारी को लेकर आयोजित मेले में हुआ। सावन की अंतिम सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में मेला का आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई जिससे भगदड़ मच गया।












Click it and Unblock the Notifications