बिहार: शेखपुरा के डीएम की बड़ी पहल, जीवन भर उठाएंगी शहीदों की बेटी का खर्च

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में शहीद बिहार के दो सीआरपीएफ जवानों के परिवार की मदद के लिए शेखपुरा जिले की डीएम इनायत खान आगे आई हैं। शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने बिहार के दो शहीद जवानों की बेटियों को गोद लेने का फैसला किया है। इनायत खान दोनों शहीदों की एक-एक बेटी की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी परवरिश का आजीवन खर्च उठाएंगीं।

शहीदों की एक-एक बेटी का खर्च उठाएंगी डीएम

शहीदों की एक-एक बेटी का खर्च उठाएंगी डीएम

DM इनायत खान ने आतंकी हमले में शहीद बिहार के जवान संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर की बेटियों को गोद लेने की बात कही है। डीएम इनायत खान ने शहीद के परिजनों को अपनी दो दिन की सैलरी भी दान देने की घोषणा की। साथ ही शेखपुरा की जिलाधिकारी ने एक बैंक अकाउंट खोलने का निर्देश दिया ताकि इसके जरिए इन परिवारों की मदद के लिए फंड इकट्ठा किया जा सके। उन्होंने जिले के सरकारी कर्मचारियों से अपील की और कहा कि दोनों शहीदों के परिजनों को अपना एक दिन का वेतन दान करें।

बिहार के दो लाल पुलवामा हमले में हुए थे शहीद

बिहार के दो लाल पुलवामा हमले में हुए थे शहीद

पटना के सीआरपीएफ जवान संजय कुमार सिन्हा और भागलपुर के रतन कुमार ठाकुर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। पुलवामा के इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्‍मद के फिदायीन हमलावर ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को निशाना बनाया था। पुलवामा हमले के बाद देशभर के लोग शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए पूरा देश आया आगे

शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए साल 2017 में केन्द्र सरकार ने 'भारत के वीर' नामक वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किया था जिसके जरिए देशभर से लोगों ने मदद भेजी है। इस वेबसाइट के जरिए शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद दी जा सकती है। पेटीएम के जरिए भी लोगों ने शहीद जवानों के परिवार की मदद की है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं, आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा भी है। लोग सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+