बिहार: गोलियों की आवाज से गूंजा खगडि़या, कुख्‍यात दिनेश मुनी गैंग से मुठभेड़ में थानाध्यक्ष शहीद

पटना। बिहार में कानून व्‍यवस्‍था चरमरा सी गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो पुलिसवाले पर भी हमला करने से पहले नहीं सोच रहे। ताजा मामला खगड़िया जिले में सामने आया है। जिले के परबत्ता के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह डकैतों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये हैं। वहीं, एक सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हो गया है। । इस मुठभेड़ में एक अपराधी के ढेर होने की भी सूचना है। घायल सिपाही को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानक‍ारी के मुताबिक पसराहा के थाना प्रभारी सिंह आशीष कुमार सिंह को खगड़िया और नवगछिया सीमा के सलालपुर दुधौरा दियारा क्षेत्र में कुख्यात अपराधी दिनेश मुनी गिरोह के होने की खबर मिली थी।

बिहार: गोलियों की आवाज से गूंजा खगडि़या, कुख्‍यात दिनेश मुनी गैंग से मुठभेड़ में थानाध्यक्ष शहीद

थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात दो बजे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंच गए। झोपड़ी में छिपे अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी । पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। थानेदार एक डकैत का पीछा करते हुए दुधेला दियारा में पहुंच गए थे। उनके साथ चार सिपाही भी थे। पुलिस ने भी डकैतों का जमकर मुकाबला किया, लेकिन एक गोली थानेदार के पेट में लग गई। जख्मी हालत में भी थानेदार ने एक अपराधी को मार गिराया। थानेदार के बचाव में फायरिंग करने वाले एक सिपाही को भी गोली लग गई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों ओर से करीब 100 से अधिक राउंड गोली चली है।

आपको बता दें कि शहीद थानेदार 2009 बैच के थे। वह सहरसा के निवासी थे। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। खगड़िया जिला के पसराहा थाना अध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार सिंह ने 4 सितंबर 2017 को कमान संभाला था। तत्कालीन थानाध्यक्ष संजीव कुमार के तबादले के बाद उन्हें पसराहा थाना में पदस्थापित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+