बिहार को चाहिए ऐसी सरकार जो कमजोर वर्ग का करे उत्‍थान

पटना। बिहार में कैसी सरकार की जरुरत है। इस गंभीर मुद्दे पर आज हम बात कर रहे हैं मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर एसएन तिवारी से। वनइंडिया से बातचीत में एसएन तिवारी ने कहा कि बिहार मे ऐसी सरकार की जरूर है जो केन्द्र से मिल कर चले। जब राज्य सरकार केन्द्र सरकार से मिल कर चलेगी तभी बिहार का विकास होगा। बिहार मे ऐसी सरकार की जरूरत है जो कमजोर वर्ग के उत्थान के लिऐ बजट मे ज्यादा राशि की व्यवस्था करे। यह सभी केन्द्र सरकार से मिले बिना नही हो सकता है।

Bihar needs a 'lower class friendly' government

पिछली सरकार का ऐसा कोई काम जो आपको याद रहेगा और उसकी उपलब्‍धियां?

सबसे पहले आपको बता दें कि एक नही कई ऐसे काम हैं जो हमें हमेशा याद रहेंगे जैसे कि देर रात घर से बाहर रहने के बाद भी अपने आप को सुरक्षित महसुस करना। वही महिलाओं के 50 फीसदी आरक्षण दे कर सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

आपके नजर से एक सच्चे उम्मीदवार मे क्या-क्या गुण होने चाहिए?

उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो दुसरों के दर्द को अपना दर्द समझे। क्षेत्र के विकास करने वाला चाहिये। हमारे उम्मीदवार के पास पैसा हो या न हो लेकिन शिक्षित होना चाहिए। और ईमानदार, मेहनती, स्थानीय समदर्शी, संवेदनशील होना चाहिए।

16वी विधानसभा चुनाव मे आपको अलग क्या दिख रहा है?

यूं तो हर विधानसभा चुनाव मे नेताओं के द्वारा एक दुसरे नेताओं को कोसने का काम किया जाता है। लेकिन इस चुनाव मे नेता जनता को लुभाने के लिऐ इतने गिर गए हैं कि धर्म, कर्म भी भुल गए हैं। नेताओं के अमर्यादित शब्दों का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+