छह महीने से कूड़े के ढेर पर पड़ा था शख्स, फरिश्ता बनकर आया युवक, बदल गई किस्मत
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में बीते छह महीने से बिहार का एक शख्स कूडे के ढेर में रह रहा था। बुरी तरह के कमजोर हो चुके इस शख्स को देखकर लोग पागल भिखारी समझ आगे बढ़ जाते थे। शुक्रवार को यहां से गुजर रहे एक युवक ने इस शख्स की परेशानी को महसूस कर पास जाकर नाम पूछा तो पता चला कि वो बिहार का है। माता-पिता की मौत के बाद वो डिप्रेशन का शिकार होकर यहां आ गया था और फिर कूड़े के ढेर पर ही रह रहा था।

नौ घंटे में परिजनों से मिलवाया
जू सेक्टर में रहने वाले सुनील नागर नाम के युवक ने शुक्रवार दोपहर कूड़े पर पड़े शख्स से जाकर उसका नाम पूछा तो उसने नाम विकास बताया। विकास से उसका पता पूछने पर उसने एक मोबाइल नंबर बताया। सुनील ने ये नंबर मिलाया तो वो विकास के रिश्तेदार का निकला। उन्होंने कहा कि वो वीडियो कॉल पर विकास से बात कराएं। उन्होंने बताया कि वो विकास के फूफा हैं। वीडियो कॉल पर विकास ने अपने फूफा को पहचान लिया। इसके बाद नौ घंटे के भीतर विकास को परिजनों से मिलवा दिया गया।

अचानक गायब हो गया था विकास
विकास यादव अपने माता-पिता की मौत होने के बाद मानसिक संतुलन खोकर घर से निकल गए थे। विकास के परिजनों ने बताया कि माता पिता की मौत के बाद वह मानसिक संतुलन खो बैठा। इसका इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन वह एक दिन अस्पताल से अचानक गायब हो गया। तब से उसका कोई पता नहीं था।

विकास के परिजनों ने सुनील को कहा शुक्रिया
सुनील ने बताया कि विकास के परिजनों का पता चलने पर उन्होंने पुलिस की मदद से उसे केसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पप्पू यादव की बढ़ी हुए दाढ़ी और बाल कटवाए और कपड़े भी बदले। रात में दस बजे तक विकास के परिजन भी नोएडा आ गए। सुनील ने विकास को उनके घरवालों से मिलवाया तो वो बार-बार सुनील को शुक्रिया कहते रहे।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications