VIDEO: रिक्शा चलाने के बाद अब तेजप्रताप ने महादलित के घर खायी साग और मक्के की रोटी

पटना: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 'मक्के की रोटी विद तेजप्रताप' प्रोग्राम आयोजित किया। हाल ही में तेज प्रताप ने 'टी विद तेजप्रताप' और 'सत्तू विद तेजप्रताप' कार्यक्रम भी आयोजित किया था। शुक्रवार को तेजप्रताप ने पूरा समय अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में बिताया जहां महादलित के घर मक्के की रोटी और साग खाया। तेजप्रताप ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

bihar: makke ki roti with tej pratap a new campaign of rjd leader

वीडियो में तेजप्रताप यादव समर्थकों के बीच मक्के की रोटी और साग खाते दिखाई दे रहे हैं। तेजप्रताप ने लिखा, 'अपने कर्मभूमि महुआ में दिनभर की परिभ्रमण के दौरान थोड़ी भुख लगी थी, मधौल स्थित महादलित टोला में मक्के की रोटी और साग पेट भर के खाया।'

बता दें कि तेजप्रताप पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर रहे थे जिसको लेकर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे थे। इसके बाद तेजप्रताप ने जनता के बीच जाकर 'टी विद तेज प्रताप' कार्यक्रम की शुरूआत की। खुले में स्नान करने के अलावा समर्थकों के साथ बैठकर सत्तू खाया। तेजप्रताप ने रिक्शा भी चलाया और और दलितों की बस्ती में मक्के की रोटी और साग खाकर सियासी दांव भी चला। इन तमाम कार्यों से तेजप्रताप ने अपने विरोधियों को जवाब देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+