बिहार: सचिवालय कर्मचारियों के लिए जींस टीशर्ट पहनना हुआ बैन
बिहार: सचिवालय कर्मचारियों के लिए जींस टीशर्ट पहनना हुआ बैन
नई दिल्ली। बिहार सरकार ने सचिवालय के कर्मचारियों के दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा लगा दी है। कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस जो कि 'शालीन और कंफर्टेबल' हो, पहनकर आने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही ज्यादा भड़कीले रंगों वाले कपड़ें पहनने पर भी रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार के अवर सचिव शिव महादेव प्रसाद की ओर से ये आदेश जारी किया गया है।

शिव महादेव प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, देखा जा रहा है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ अनौपचारिक ड्रेस पहनकर दफ्तर आ जाते हैं। ऐसा पहनावा एक दफ्तर की गरिमा के खिलाफ है। पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ कैजुअल ड्रेस पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे। उन्हें फॉर्मल कपड़ने पहनकर आना होगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि कार्यालय में औपचारिक परिधान, सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य रूप से समाज में पहनने योग्य कपड़े पहनकर ही कार्यालय आएं।
आदेश में कर्मचारियों से कहा गया है कि मौसम, कार्य की प्रकृति और अवसर के अनुरूप परिधान में ही कार्यालय आना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों से उम्मीद की जाती है कि आदेश का पालन होगा और सब अब वो जींस, टी-शर्ट जैसी ड्रेस पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications