Bihar News: मत्स्य पालन के जरिए उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा दे रही बिहार सरकार

बिहार सरकार मछली पालन पहल के माध्यम से उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा दे रही है। इस पहल के तहत पठारी क्षेत्रों में मछली तालाब बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम मछली पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सब्सिडी प्रदान करता है।

बिहार सरकार मत्स्य पालन के जरिए उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा दे रही है। पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय के द्वारा पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्य पालन कि योजना (sc एवं st) वर्ग के लिए शुरू किया है इस योजना के मुख्य उद्येश्य तालाब निर्माण एवं सम्बद्ध सहायक ईकाइयों का अधिष्ठापन कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर रोजगार का सृजन करना है। इस योजना का क्रियान्वयन दक्षिण बिहार के चिन्हित पठार बाहुल्य जिला यथा बांका, औरंगाबाद, गया, कैमुर, नवादा, जमुई, मुंगेर एवं रोहतास में किया जा रहा है। इस योजनान्तर्गत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 1 एकड़ क्षेत्र में न्यूनतम 0.4 एकड़ जल क्षेत्र को तालाब निर्माण पर पैकेज इकाई के तहत अनुदान राशि का लाभ दिया जा रहा है।

Bihar's Fishery Initiative for Jobs and Growth

इसके अलावा तालाब का निर्माण, टयूबवेल एवं सोलर पंप का अधिष्ठापन, निर्मित तालाब हेतु उन्नत इनपुट एवं तालाब क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। मत्स्य पालन से रोजगार को बढ़ावा देने हेतु इस योजना में लाभुको को संबद्ध इकाईयों के अधिष्ठापन पर रू 16.70 लाख प्रति एकड़ जल क्षेत्र का 80 प्रतिशत सब्सिडी अनुदान दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति अधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/ahd/CitizeHome. पर एवं संबंधित जिला मत्स्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना बिहार के पठारी क्षेत्र में मत्स्य पालन को एक उद्यम के रूप में स्थापित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+