बिहार में 3.36 लाख ट्रांसफॉर्मरों का होगा नियमित ‘चेकअप’, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए शुरू होगा विशेष अभियान

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने ऑनलाइन निगरानी और एसओपी-आधारित निरीक्षणों के साथ-साथ सभी 3.36 लाख वितरण ट्रांसफार्मर के नियमित परीक्षण और रखरखाव के लिए एक व्यापक अभियान का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित, अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, बेहतर उपभोक्ता सेवाएं और सक्रिय दोष निवारण है।

बिहार सरकार ने राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की अध्यक्षता में पटना स्थित विद्युत भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के सभी 3.36 लाख वितरण ट्रांसफॉर्मरों के नियमित तकनीकी परीक्षण और अनुरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Bihar Gears up for Transformer Maintenance

बैठक में वितरण ट्रांसफॉर्मरों की नियमित जांच, निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि संभावित तकनीकी खराबियों की समय रहते पहचान कर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति बनाए रखी जा सके। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अंतिम पायदान पर बैठे प्रत्येक उपभोक्ता तक सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मरों, विद्युत लाइनों और अन्य विद्युत संरचनाओं का समयबद्ध परीक्षण और नियमित अनुरक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोल-फ्री नंबर 1912, सहयोग शिविरों और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों का नियमित विश्लेषण कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही डेटा आधारित कार्य संस्कृति विकसित कर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाए।

ऊर्जा मंत्री ने कृषि फीडरों, ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मरों को केवल विद्युत उपकरण नहीं, बल्कि पूरी बिजली व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रांसफॉर्मरों के परीक्षण, अनुरक्षण और सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया।

बैठक में ऊर्जा सचिव एवं बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने बताया कि वितरण ट्रांसफॉर्मरों, विद्युत लाइनों और अन्य बिजली संरचनाओं के निरीक्षण को पूरी तरह तकनीक आधारित और जवाबदेह बनाया जा रहा है। निरीक्षण और अनुरक्षण कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी तथा सभी स्तरों पर निर्धारित निरीक्षण प्रणाली का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

बैठक में सभी कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंताओं को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने और विद्युत संरचनाओं को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंताओं को समयबद्ध अनुरक्षण एवं आवश्यक मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अधीक्षण अभियंताओं को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और अनुरक्षण कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया।

निरीक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक माह संबंधित क्षेत्र के 33 प्रतिशत वितरण उपकेंद्रों (DSS) का निरीक्षण कनीय विद्युत अभियंताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निर्धारित प्रतिशत के अनुसार सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता भी निरीक्षण करेंगे। सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिजली लाइनों में ब्रेकडाउन की स्थिति में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप त्वरित बिजली बहाली सुनिश्चित की जाए। साथ ही 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों, विद्युत उपकेंद्रों तथा वितरण ट्रांसफॉर्मरों का नियमित अनुरक्षण किया जाए। सभी ढीले एवं लटकते बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि शॉर्ट सर्किट और अग्निकांड जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ट्रांसमिशन नेटवर्क में स्थापित सभी ट्रांसफॉर्मरों और विद्युत उपकरणों का नियमित निरीक्षण उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने और संभावित तकनीकी खराबियों को समय रहते दूर करने में मदद करेगा।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरव जोरवाल ने बताया कि निवारक अनुरक्षण (Preventive Maintenance), डिजिटल मॉनिटरिंग और एसओपी आधारित व्यवस्था के जरिए ब्रेकडाउन की घटनाओं में कमी लाने तथा बिजली आपूर्ति प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल राज ने अधिकारियों से बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में राज्य के सभी क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+