बिहार में पहले चरण के मतदान को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट- 'इस बार आपका वोट सिर्फ...'

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के पहले चरण में आज 71 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों को पहले चरण के मतदान की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि इस बार महागठबंधन को वोट दें। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है, 'इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजदूर के लिए। आपका वोट हो सिर्फ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।'

bihar assembly elections 2020, Rahul Gandhi, congress, bihar elections, bihar, rahul gandhi news in bihar, mahagathbandhan, RJD Leader Tejashwi Yadav, RJD, Tejashwi Yadav, bihar news, narendra modi, bjp, nitish kumar, बिहार विधानसभा चुनाव 2020, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, राजद, कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, भाजपा, बिहार , चीन, राहुल गांधी की कई रैलियां

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Nitish Government के इन Ministers की दांव पर साख | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी बुधवार को बिहार में कई चुनावी जनसभाएं संबोधित करेंगे। राहुल पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में रैली करेंगे। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

    bihar assembly elections 2020, Rahul Gandhi, congress, bihar elections, bihar, rahul gandhi news in bihar

    पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने इसमें लिखा है, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!'

    अपनी चुनावी रैली के बारे में पीएम मोदी ने कहा है कि कल एक बार फिर बिहारवासियों के बीच रहूंगा। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना की रैलियों में उनसे सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। आप सभी इन रैलियों से जरूर जुड़िए। मालूम हो की पीएम की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद वो मुजफ्फरपुर और फिर पटना में लोगों को संबोधित करेंगे तो वहीं पीएम मोदी की इस रैली का डिजिटल प्रसारण भी होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+