Bihar Election: तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा में गिरा मंच, कई नेता घायल

Bihar Election: तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा में गिरा मंच, कई नेता घायल

पटना: बिहार के सोनपुर में चुनावी जनसभा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोनपुर में जेडीयू नेता (JDU) और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय (chandrika rai) की चुनावी सभा के दौरान मंच गिर गया। घटना के दौरान चंद्रिका राय भी मंच पर थे, मंच के गिरते ही वो नीचे गिर गए थे। इस दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की घायल होने की खबर है। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: JDU नेता Chandrika Rai के भाषण के दौरान गिरा मंच, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    chandrika rai

    माला पहनाने की होड़ में हुई घटना

    हिन्दुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए लोगों में इस कदर की होड़ थी, कि कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ गए थे। मंच इतने लोगों का वजन ना उठा सका है और अचानक भर-भराकर गिर गया। मंच गिरने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। घायलों को जल्दी-जल्दी फर्स्ट एड दिया गया।

    चंद्रिका राय ने सोनपुर में परसा विधानसभा से किया नामांकन

    जदयू प्रत्याशी चंद्रिका राय ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को सोनपुर में परसा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सैतड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हुए थे। ढोल नगाड़ों के बीच उनका नामांकन किया गया। इसी दौरान सोनपुर में ही चंद्रिका राय की एक चुनावी सभा थी।

    सोनपुर में ही चंद्रिका राय की चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजीव प्रताप रुडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे। राजीव प्रताप के भाषण के बाद चंद्रिका राय की बारी थी। इसी दौरान कई लोग माला लेकर मंच पर चढ़ गए है और मंच गिर गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+