आरक्षण मुद्दा बना चुनावी स्टंट: कांग्रेस
पटना( मुकुंद सिहं)कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि मोहन भागवत के बाद आरक्षण पर पीएम की ओर से सफाई एक चुनावी स्टंट है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण दलित और पिछड़े वर्ग के लिए है और इसे जो भी हाथ लगाएगा, उसका पूरी तरह से सफाया हो जायेगा। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्धारा आरक्षण पर जो बयान दिया गया वो वोटों की गोलबंदी के लिए दिया गया, लेकिन बीजेपी को मालूम नहीं था कि मोहन भागवत का यह बयान उन्हें उल्टा पड़ जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications