Bihar Results: NDA के मुकाबले डबल स्ट्राइक रेट से शुरुआती बल्लेबाजी कर रहा महागठबंधन

Bihar Results: NDA के मुकाबले डबल स्ट्राइक रेट से शुरुआती बल्लेबाजी कर रहा महागठबंधन

पटना: Bihar Election 2020 Results: बिहार चुनाव-2020 के लिए मतगणना शुरू आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने के 45 मिनट के बाद के रुझान सामने आए हैं। 243 में से लगभग 70 सीटों पर शुरुआती रूझान सामने आ चुके हैं। जिसमें तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) की अगुवाई में पांच दलों के महागठबंधन (Mahagathbandhan) को 40 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं जदयू-भाजपा गठबंधन (JDU-BJP) एनडीए को 21 सीटों पर है। वहीं अन्य एक सीटों पर है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतों की गणना शुरू हुई थी। उसके बाद सुबह 8:15 बजे ईवीएम से गणना की शुरु हुई है।

bihar election result

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020 : बिहार में फाइनल रिजल्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार | वनइंडिया हिंदी

    शरुआत रुझान: किस सीट से कौन आगे

    महागठबंधन में RJD 28, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। जबकि एनडीए में बीजेपी 15 और जदयू 7 सीटों पर आगे है।महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। गया सीट से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं।

    शेखपुरा विधानसभा के जदयू के रणधीर सोनी आगे चल रहे हैं। वहीं बरबीघा विधानसभा में कांग्रेस के गजानंद आगे हैं। मुजफ्फरपुर नगर सीट में बीजेपी के सुरेश शर्मा आगे हैं और पारु विधानसभा सीट से बीजेपी के अशोक सिंह आगे चल रहे हैं।

    एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त

    एक्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए से आगे रखा गया है। ज्यादातर एक्जिट पोल में तेजस्वी यादव को बिहार का अगल सीएम बताया गया है। तेजस्वी यादव की लोकप्रियता नीतीश कुमार से एग्जिट पोल में ज्यादा दिखाई गई है। कुछ एक्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+