Bihar Updates: बिहार में पहले चरण में जमकर हुई वोटिंग
पटना। बिहार में पहले चरण के मतदान में जमकर वोटिंग हुई। 49 विधानसभा क्षेत्रों में आज 1.35 करोड़ मतदाता थे जिनमें 54 महिलाएं थीं। 583 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
4:30 बजे। जहां चार बजे मतदान हुआ संपन्न- वो हैं खगड़िया जिले के अलौली और बेलदौर, बांका जिले के कटोरिया और बेलहर। अलौली में 3 बजे तक 60%, बेलदौर में 59%, कटोरिया में 51.9% तथा बेलहर में 50.33% वोट पड़े।
4 बजे। जहां 3 बजे संपन्न हुआ मतदान- मुंगेर जिले के तारापुर में 53% एवं जमालपुर में 54.1%, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 50%, नवादा के रजौली (सु) में 49%, गोबिंदपुर में 52% जमुई जिले के सिकंदरा में 55%, जमुई में 59.5, झाझा में 55.1% एवं चकाई में 58 प्रतिशत वोट पड़े।
3:29 बजे। दोपहर दो बजे तक कल मतदान 46 प्रतिशत के पार हो गया। समस्तीपुर में 45 प्रतिशत, बेगुसराय में 48, खगड़िया में 51, भागलपुर में 41, बंका में 46, मुंगेर में 54, लखीसराय में 41, शेखपुरा में 45, जमुई में 47 और नवादा में 44 प्रतिशत वोट पड़े।
3:19 बजे। नवादा में वोट डालने पहुंचे सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी गोपनीयता भंग करने के आरोप में फंसते दिख रहे हैं। नवादा में वोट डालने पहुंचे गिरिराज सिंह अपने साथ मीडिया के कैमरामैन को लेकर मतदान कक्ष तक पहुंच गए। जहां उन्होंने कैमरे के सामने ही ईवीएम का बटन दबाया। इसके बाद उन्होंने अपना बयान भी दिया। सारा मामला न्यूज़ च्नेल पर थोप ते हुए आपना पल्ला झाड़ लिया।

3:15 बजे। खबर मिली है कि भागलपुर में बूथ सख्या 63 पर कुछ लोगों ने बूथ लुटने की कोशिश की है।
3:04 बजे। झांझा मे बैच लगाकर बूथ पर घुमने पर रवीन्द्र यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
2:55 बजे। भागलपुर में मतदान प्रभावित करने आए 7 फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2:31 बजे। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह, 1 बजे तक 39% वोटिंग। तो वहीं पीएम मोदी ने रैली में कहा कि टीवी पर देखा कि लोग मतदान देने के बाद कह रहे हैं कि उन्हें विकास चाहिए, सच मानिये हमें बहुत खुशी हुई।
1:54 बजे। बिहार में NDA कैंडिडेट पर फायरिंग, 1 बजे तक 39% वोटिंग
1:17 बजे। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 12 बजे तक 32 फीसदी वोटिंग हुई है। जमुई में एलजेपी कैंडिडेट विजय सिंह पर सोनो थाना के महेश्वरी गांव में हमले की खबर है। हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
10:18 बजे। बिहार में 10 बजे तक कुल 20.15 फीसदी वोटिंग हुई है। समस्तीपुर 19.89, बेगुसराय 21.08, खगड़िया 19.28, भागलपुर 18.95, बांका 21.67, मुंगेर 18.11, लखीसराय 21.59, शेखपुरा 18.74, नवादा 19.29, जमुई 23.5 प्रतिशत वोट पड़े।
10:17 बजे। सुबह 9 बजे तक- कुल 12.82% वोटिंग, समस्तीपुर 13.55%, बेगुसराय 14.78%, खगड़िया 11.77%, भागलपुर 12.11%, बांका 13.99%, मुंगेर 12.92%, लखीसराय 9.26%, शेखपुरा 12.87%, नवादा 12.68%, जमुई 14.24% मत पड़े।
10:15 बजे। पहले एक घंटे में कुल 7 फीसदी वोटिंग हुई, जिसमें सबसे आगे सिंकंदरा 12 फीसदी वोटिंग के साथ रहा। जमुई में 9 बजे तक 7 फीसदी वोटिंग और चकाई में 9 फीसदी वोटिंग हुई।
10:05 बजे। गया के टेकरी में 6 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।
10:02 बजे। भागलपुर में जगह-जगह पर नवजात बच्चों के लेकर आने वाली महिलाओं के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं।
9:50 बजे। अवधेश कुशवाहा के वीडियो की सीबीआई जांच की मांग भाजपा के सुशील कुमा मोदी ने की है।
9:40 बजे। तस्वीरें मुंगेर से जहां मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
9:15 बजे। कमाल विधानसभा क्षेत्र में साहेबपुर के बूथ संख्या 44 पर तैनात पुलिसकर्मी राम प्रवेश सिंह की हार्ट अटैक से मौत। उनकी मौत मतदान स्थल पर हुई।
9 बजे। लालू यादव ने ट्वीट किया- आरक्षण ई कहां से आई, कर्पूरी की माई बियाई..!" मोदी और उनके जातिवादी गुरु भागवत बताये कर्पूरी जी को ये गाली कौन देता था?
8:30 बजे। अवधेश खुराना ने कहा वीडियो झूठा है और सच्चाई सामने लाकर रहूंगा।
8 बजे। मतदान के बीच चुनाव आयोग ने जदयू नेता अवधेश कुशवाहा के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो की जांच के आदेश दिये।
7 बजे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुए।
राज्य में शांतिपूर्वक वोट पड़े इसके लिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है। राज्य में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच है।
एनडीए vs महागठबंधन
सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है, अब इस प्रचार का राज्य की जनता पर कितना असर होता है यह तो आज की वोटिंग प्रतिशत बतायेगा। राज्य निर्वाचन आयोजन वोटिंग पर नजर ड्रोन के जरिये भी रखेगा।
वोटिंग का टाइम दो तरह से रखा गया है, सामान्य जिलों में तो मतदान सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक है लेकिन नक्सली प्रभावित एरिया में वोटिंग का समय सुबह 7 बजे अपराह्न् 3-4 बजे के बीच ही है।
583 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज
आपको बता दें कि आज जहां-जहां वोट पड़ रहे हैं वो जिले हैं समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमुई, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 13, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के छह, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के तीन, जद (यू) के 24, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 17, और कांग्रेस के आठ प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर हैं।
मतगणना आठ नवंबर को
मालूम हो कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतगणना आठ नवंबर को होगी।













Click it and Unblock the Notifications