बिहार के डीजीपी बोले- हमारी टीम सुंशात केस की जांच करने में सक्षम, CBI की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन मुंबई पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं दूसरी ओर सुशांत के पिता केके सिंह की एफआईआर पर बिहार पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। दो राज्यों की पुलिस मामले में छानबीन कर रही है, इसके बावजूद उनके फैन्स और करीबी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अब बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का भी बयान सामने आया है।

Recommended Video
डीजीपी के मुताबिक बिहार पुलिस इस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में वो सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के पिता चाहें तो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं। डीजीपी पांडे के मुताबिक बिहार पुलिस की स्पेशल टीम मुंबई में हैं। इसके अलावा पटना एसएसपी भी मुंबई में अपने समकक्ष के संपर्क में हैं। उन्होंने पूरी मदद का भरोसा दिया है। बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त से भी मुलाकात की थी।
वहीं बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम उन लोगों के बयान दर्ज करेगी, जिसके साथ सुशांत ने काम किया था। इसके अलावा बिहार पुलिस की एक टीम ने मुंबई के कूपर अस्पताल का दौरा किया और सुशांत राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में फिल्म निर्माता महेश भट्ट, राजीव मसंद, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा समेत 41 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
टीम ने कुछ भी कहने से किया इनकार
शनिवार को बिहार पुलिस की टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। इस दौरान वहां पर उन्होंने केस से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद ऑटो रिक्शा में सवार होकर जाने लगे, तभी वहां मीडिया के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान रिया चक्रवर्ती से पूछताछ को लेकर सवाल किए गए। जिस पर इंस्पेक्टर कैसर आलम ने कहा कि अभी इसकी जरूरत नहीं है। वो निगरानी में हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications