रिया चक्रवर्ती की नीतीश कुमार पर कमेंट करने की औकात नहीं: बिहार डीजीपी

नई दिल्ली। सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस की जांच सीबीआई को सौंपने आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वो स्वागत करते हैं। ये न्याय और लोकतंत्र की जीत है। रिया चक्रवर्ती को लेकर एक सवाल पर बिहार डीजीपी ने कहा कि उनकी औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करें।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Court के फैसले के बाद Bihar DGP ने Rhea Chakraborty को कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    रिया को लेकर बोले बिहार डीजीपी

    रिया को लेकर बोले बिहार डीजीपी

    गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, हम लोगों पर आरोप लगाए गए। जबकि हम सही थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर रिया की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि CM नीतीश पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। आज मुझे अप्रत्यक्ष रूप से न्यायमूर्ति में भगवान दिख रहे हैं। ये एक बहुत बड़ा फैसला है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने सहयोग नहीं किया

    महाराष्ट्र पुलिस ने सहयोग नहीं किया

    गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, पूरे देश ने देखा कि महाराष्ट्र पुलिस ने हमें बिल्कुल सहयोग नहीं किया। जांच के लिए गए हमारे एक आईपीएस अधिकारी को जबरदस्ती क्वारंटीन सेंटर में बंद कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने ये बस देखकर ही आज फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीट कर लिखा, भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है। सच की ओर पहला कदम है। हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है।

    सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

    सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

    सुप्रीम कोर्ट ने आज सुशांत के पिता की ओर से बिहार में दर्ज एफआईआर को सही मानते हुए आदेश दिया है कि इस मामले की जांच सीबीआई करती रहेगी। सुशांत सिंह के पिता के पटना में एफआईआर कराने के बाद बिहार सरकार की अपील पर केंद्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इश केस को मुंबई पुलिंस को ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। सुशांत का परिवार पटना में रहता है, ऐसे में उनके पिता ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच मामले को लेकर खींचतान देखने को मिल रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+