भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मायावती समेत 3 BSP नेताओं पर FIR के आदेश

नयी दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बिहार के वैशाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मायावती समेत 3 बसपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए मायावती समेत बसपा के राष्‍ट्रीय म‍हासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उत्‍तर प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर और राज्‍य सचिव मेवा लाल पर भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

 mayawati

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसे मायावती और पार्टी नेताओं के भड़काऊ भाषणों से तकलीफ पहुंची है। इन भाषणों से देश की एकता और संप्रभुता भी प्रभावित हुई है। इस याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

आपको बता दें कि 21 जुलाई को एक जनसभ में मायावती ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्‍काषित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां, पत्‍नी और बेटी को निशाना बनाने के लिए भड़काया था। जिसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया और दयाशंकर के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+