नीतीश कुमार बोले- वोट के लिए संघर्ष का माहौल बनाया जा रहा

पटना (बिहार)। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर दोनों ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। इस सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताजा राजनीतिक माहौल को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वोट के लिए पाने के लिए जाति या धर्म के आधार पर मतदाताओं को विभाजित करने के लिए समाज में संघर्ष का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसी कोशिश की जा रही है कि वोटर काम के आधार पर नहीं बल्कि धर्म-संप्रदाय के आधार पर वोट करें।

'मुझे इसकी परवाह नहीं है, कौन मुझे वोट करता है'

'मुझे इसकी परवाह नहीं है, कौन मुझे वोट करता है'

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि मैंने जय प्रकाश नारायण और वीपी सिंह के साथ काम किया है। मैंने उनसे कड़ी मेहनत करना सीखा है। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि कौन मुझे वोट करता है और कौन नहीं करता है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि आज वोट के लिए मतदाताओं को जातीय और सांप्रदायिक आधार पर बांटने के लिए समाज में संघर्ष का माहौल बनाया जा रहा है।

मुझे वोटरों की चिंता है- नीतीश कुमार

मुझे वोटरों की चिंता है- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे वोट की परवाह नहीं है लेकिन मुझे निश्चित रूप से मतदाताओं का ख्याल रहता है। मैं चाहता हूं कि वह मेरे लिए वोट करें लेकिन इसके लिए मैंने टकराव का नहीं बल्कि काम का रास्‍ता चुना है। उन्‍होंने कहा कि वोटिंग के दिन जिसे जहां मन होगा वहां वोट देगा, हालांकि मुझे वोटरों की चिंता रहती है।

वीपी सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे नीतीश कुमार

वीपी सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आज सोशल मीडिया पर जिसे जैसा मन में आ रहा है वही लिख दे रहा है। सोशल मीडिया के जरिए समाज में प्रेम-सद्भावना और सकरात्मक सोच की जगह टकराव और तनाव का माहौल को बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल ऐसी भाषा के लिए करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+