Delhi: अटलजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने समाधि स्थल पहुंचे नीतीश कुमार, बताया कैसे थे रिश्ते ?
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार (16 अगस्त) को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने 'अटल समाधि स्थल' पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी भी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार की अटलजी के स्मारक 'अटल समाधि स्थल' पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात भी हुई, जो पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए एनडीए में अपने सहयोगियों के साथ वहां उपस्थित थे।

अटल जी के साथ रिश्तों पर की बात
वहीं अटल समाधि स्थल पर मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि मैं यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने आया हूं। उन्होंने कहा कि जब अटलजी का निधन हुआ था तो मैं उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुआ था।
पहली बार शपथ का किया जिक्र
Recommended Video
उन्होंने कहा कि बीच में कोरोना का दौर होने की वजह से मैं समाधी पर नहीं आ सका। आज मौका मिला तो यहां आया हूं। वो हम लोगों की बहुत इज्जत और हमसे बहुत प्रेम करते थे, हम कभी उन्हें भूल नहीं सकते। हम साथ मिलकर कैसे काम करते थे। जब मैंने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली तो वह वहां थे।
केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिनसे उनकी राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की भी संभावना है। बता दें कि नीतीश कुमार, जो अब इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
हालांकि सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं पता चल पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications