Nipah virus पर बोलें नीतीश कुमार, कहा- बिहार के लोग न खाएं केरल का केला

नई दिल्लीः Nipah virus को लेकर देश कई राज्यों ने अलर्ट जारी किया, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निपाह वायरस को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। नीतीश का कहना है कि बिहार के लोग केरल का केला और पेड़ से गिरे आम न खाएं। साथ ही नीतीश कुमार ने नीपाह के वायरस से अलर्ट रहने की भी सलाह दी है। सोमवार को नीतीश कुमार पटना के संवाद भवन में बोल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये बातें कही।

Nipah virus से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है- नीतीश कुमार

Nipah virus से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है- नीतीश कुमार

Nipah virus के बारे में नीतीश कुमार का कहना था कि, देश के कोने-कोने में बिहार के लोग रहते हैं और अभी ये वायरस केरल में पाया गया है ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरुरत है। इस वायरस से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है।''

नेशनल लेवल पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है- नीतीीश

नेशनल लेवल पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है- नीतीीश

नीतीीश ने Nipah virus के बारे में बिहार के स्वास्थ्य विभाग को तत्काल लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही है। स्वच्छता पर बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ''हमलोग इलाज के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान देते हैं। लोग स्वस्थ रहें, इसके लिए काम कर रहे हैं। नेशनल लेवल पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, राज्य में लोहिया स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।''

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 784 करोड़ रुपये की कुल 301 योजनाओं का शिलान्यास किया

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 784 करोड़ रुपये की कुल 301 योजनाओं का शिलान्यास किया

बिहार की राजधानी पटना के संवाद भवन में सोमवार को नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 784 करोड़ रुपये की कुल 301 योजनाओं का रिमोट के जरिए शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+