बिहार: ''हम आपके वोट से नहीं जीतते'', बयान पर अब तक कायम CM मांझी
जहानाबाद। एक ओर जहां बिहार के हालिया चुनवों में 'महागठबंधन' का सिक्का चमका है वहीं राज्य के मुख्यमंत्री का दिया गया बयान अब तक अबूझ पहले बना हुआ है। मांझी ने जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ना सिर्फ जनता का मज़ाक उड़ाया साथ ही लोकतंत्र पर भी सवालिया हमला कर दिया।

वे बोले कि बिजली नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाने वालों को मैं कहना चाहता हूं कि केवल आपके वोटों से जीत कर मैं यहां तक नहीं पहुंचा हूं हम आपके वोटों से नहीं जीतते हैं, बल्कि यह हमारी निजी उपलब्धि है।
जीतन रात मांझी लोगों को संबोधित कर रहे थे और उसी समय कुछ लोगों ने 'बिजली नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाया तो इस बात पर मुख्यमंत्री भड़क गये आननफानन वे जनता को भी गैर-ज़रूरी करार दे गए।
पढ़ें- चलो जापान चलें।
वे बोले कि मैं आप लोगों से ड़रने वाला नहीं हूं व आप अगर वोट नहीं देंगे तो भी मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला है इसलिए आपके तेवर से यह लगता है कि आपलोग मुझे वोट नहीं देते हैं।
सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू ने कहा था कि बिजली नहीं देंगे, तो वोट मांगने नहीं जायेंगे। यह पूरी तरह से सत्य है, प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हालांकि अभी तक सीएम ने अपने इस बयान पर गंभीरता से माफी का कदम उठाने की पहल नहीं की है, वे इसे राजनैतिक तौर जायज़ मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications