पटना में फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कार ने कुचला, 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार सवार पर हमला बोल दिया।

तीन बच्चों की मौके पर ही मौत

तीन बच्चों की मौके पर ही मौत

ये घटना ओल्ड बाईपास स्थित कुम्हरार इलाके की बताई जा रही है। बताया जाता है कि यहां फुटपाथ पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार सवार पर हमला बोल दिया, भीड़ ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि और एक सवार को अधमरा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने काफी देर तक हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया। वहीं भीड़ द्वारा पिटाई के बाद बुरी तरह घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीड़ ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

भीड़ ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

गुस्साए लोगों ने कार में भी जमकर तोड़-फोड़ की। वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची तो लोगों ने उनपर भी हमला बोल दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम कर रखा था और पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प

स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प

स्थानीय लोगों का आरोप था कि कार सवार नशे में धुत थे और वे सड़क और फुटपाथ का अंतर नहीं समझ सके। इस घटना के बाद शराबबंदी कानून को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, हंगामे के कारण शवों को काफी देर तक पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था, पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और अंत में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+