नीतीश कैबिनेट में तेजस्वी यादव का 'बोलबाला', CM के खास उपेंद्र कुशवाह सहित कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह
पटना,16 अगस्त: बिहार में बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने एक बार फिर तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई। मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री की तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को शपथ ली थी, जिसके बाद मंगलवार को बिहार कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें महागठबंधन के सभी दलों से कुल 31 मंत्रियों को शामिल किया गया। डिप्टी सीएम तेजस्वी के भाई तेज प्रताप समेत बिहार के 31 विधायकों ने ली शपथ, जिनके विभागों का भी आवंटन किया। ऐसे में जिस तरह से विभागों का बंटवारा हुआ है, और मंत्री बनाए गए हैं, उससे साफ लग रहा है कि नीतीश कैबिनेट विस्तार में प्रमुख महागठबंधन दल आरजेडी की चली है, क्योंकि सीएम नीतीश कुमार के खास और जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसके अलावा कई ऐसे दिग्गज भी रहे जिनको कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया है। राजद को 16 मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) को 11 मंत्री पद मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस के दो विधायकों (अफाक आलम और मुरारी लाल गौतम), जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से एक एमएल ए संतोष सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को मंत्री पद मिला। देखिए मंत्रियों के विभाग वाली लिस्ट...
इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह
महागठबंधन की नई सरकार में कुल 7 शामिल हैं। ऐसे में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। कैबिनेट में आरजेडी के जेडीयू से ज्यादा मंत्री बने हैं। इसी के साथ कांग्रेस का कद भी पिछली बार की तुलना में घटा है। उपेंद्र कुशवाहा जिनको नीतीश कुमार के बेहद करीबी माना जाता है, उनको जगह नहीं मिली। मुस्लिम नेता शकील अहमद, दलित नेता राजेश राम को पद नहीं मिला। वहीं आरजेडी से भी कई नेताओं को झटका लगा है, जिसमें अख्तरुल शाहीन और वीरेंद्र का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications