Bihar By Poll: बिहार में महागठबंधन के कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान, किसे- कहां से मिला मौका? देखें पूरी लिस्ट
Bihar By-Election 2024: बिहार में महागठबंधन ने उम्मीदवारों को नाम घोषित कर दिए हैं। गठबंधन ने तरारी से भाकपा से राजू यादव, रामगढ़ से आरजेडी के उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह और बेलागंज से आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ यादव को मौका दिया है। अजीत सिंह जगदानंद सिंह के बेटे हैं। वहीं इमामगंज से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी मैदान में होंगे। ये आरजेडी उम्मीदवार होंगे।
चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। 48 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 4 बिहार की भी सीटें शामिल हैं। उपचुनावों की तारीखों काऐलान चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. जिसके मुताबिक महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

बिहार में महागठबंधन ने किसे कहां से दिया मौका?
बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने रविवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, महागठबंधन ने तरारी से भाकपा उम्मीदवार राजू यादव, बेलागंज से आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ यादव को मैदान में उतारा है। बता दें कि विश्वनाथ यादव सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे हैं। वहीं रामगढ़ से आरजेडी के उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह होंगे।अजीत सिंह जगदानंद सिंह के बेटे हैं। इसके अलावा इमामगंज से आरजेडी उम्मीदवार रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी को मौका दिया है।
बिहार में कुल चार विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में बिहार के चार विधायक सुदामा प्रसाद, सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव और जीतन राम मांझी सांसद चुने गए हैं। ऐसे में लोकसभा की सदस्यता लेने के साथ ही ये चारों सीटें रिख्त हो गईं। सुदामा प्रसाद तरारी सेसुधाकर सिंह रामगढ़, सुरेंद्र यादव बेलागंज और जीतन राम मांझी इमामगंज से विधायक थे।












Click it and Unblock the Notifications