बिहार: बेटे के अर्थी छोड़ किया मतदान
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव मे एक ऐसा परिवार जिसने समाज के लोकतंत्र में हिस्सेदारी के लिए एक मिसाल कायम किया है। आपको बताते चले कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के हकाम गांव में शनिवार की देर रात गांव के गफ्फार मियां के पुत्र मुहम्मद हजरत की मौत बीमारी से हो गई।
घर का चिराग बुझ जाने के बाद सुबह में अर्थी निकाला जाना था।लेकिन अर्थी निकलने से पहले परिजनों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
बेटे के अर्थी छोड़ किया मतदान
घर के मातमी माहौल पर भी लोकतंत्र का महापर्व कुछ इस कदर भारी पड़ा कि बेटे की मौत के बाद भी परिजनों का हौसला कम नहीं हुआ शोकाकुल परिजनों ने मतदान से अपने फर्ज को निभाया। मतदान करने के बाद गांव समेत घर के लोगों ने अर्थी निकाली। वही पूरे इलाके में इसकी चर्चा होती रही ।













Click it and Unblock the Notifications