सीएनएन आईबीएन/आईबीएन7-एक्सिस सर्वे: बिहार में नीतीश ही होंगे नरेश
नई दिल्ली। एबीपी न्यूज ओपनियन पोल ने जहां बिहार में एनडीएकी सरकार बनने का दावा किया है वहीं दूसरी ओर गुरूवार को सीएनएन आईबीएन/आईबीएन7-एक्सिस सर्वेक्षण ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार की जीत का दावा किया है।
आईये जानते हैं इस सर्व की खास बातें...
- सीएनएन आईबीएन/आईबीएन7-एक्सिस सर्वे के मुताबिक जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन को 137 सीटें मिलेंगी।
- जबकि बीजेपी वाले एनडीए को 95 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा।
- सर्वे के मुताबिक एनडीए के मेन पार्टी भाजपा को 82 सीटें और राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को केवल दो सीटों ही मिलती दिख रही हैं।
- जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को आठ सीटें और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी (रालोसपा) को तीन सीटों पर संतुष्ट होना होगा।
- जबकि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 69 सीटें,लालू प्रसाद के राजद को 48 और कांग्रेस को 20 सीटें मिलने का दावा किया है।
- आपको बता दें कि इस सर्वे को तीन सितंबर से चार अक्टूबर के बीच किया गया, जिसमें 24 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया।
- यह सर्वे 38 जिलों और 243 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया।
- इस सर्वे में 18 से लेकर 50 वर्ष के लोग शामिल हैं। जिनमें से 18-35 साल को लोगों ने नीतीश कुमार को समर्थन किया है।
- लोगों ने सिर्फ और सिर्फ वोट विकास के नाम पर किया है।













Click it and Unblock the Notifications