बिहार: वर्चुएल रैली में नीतीश के निशाने पर रहे लालू यादव, अपनी सरकार के गिनाए काम
बिहार: वर्चुएल रैली में नीतीश के निशाने पर रहे लालू यादव, अपनी सरकार के गिनाए काम
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा प्रचार की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निश्चय संवाद वर्चुअल रैली की। नीतीश कुमार अपने संबोधन में ज्यादा समय बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते दिखे। वहीं उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ की। कोरोना वायरस को लेकर नीतीश ने कहा कि कोरोना को देखते हुए हमने केंद्र से पहले ही लॉकडाउन शुरू किया। इसके बाद लगातार केंद्र के दिशानिर्देशों को मानते हुए जरूरी कदम उठाए।
Recommended Video

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते आर्थिक संकट बढ़ता ही जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ बाढ़ ने काफी नुकसान किया है। 16 जिले इस बार बाढ़ से प्रभावित हुए और हमारी सरकार ने तत्काल राहत पहुंचाई और 5 लाख से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया हैं। कोरोना को लेकर नीतीश ने कहा कि इलाज से लेकर मौत होने की परिस्थिति में 4 लाख रुपया मुआवजा देना तय किया। राज्य भर के प्रवासी बिहारियों को 14 दिन क्ववारंटीन सेंटर में रखा। 15 लाख से ज्यादा लोग वापस बिहार आए। कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम है और जितनी व्यवस्था है उसका पूरा इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है।
नीतीश ने कहा, हमनें 6,099 कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई। मंदिर में मूर्ति चोरी रोकने के लिए 226 मंदिरों में चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा किया। हमने भागलपुर दंगों की जांच पूरी करवाई। जब हमें काम करने का मौका मिला तो हमने लक्ष्य रखा कि कहीं से भी राजधानी पटना आने में 6 घंटे से ज्यादा का समय न लगे। ये लक्ष्य पूरा हो गया है।
विपक्षी दल राजद पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा, 15 साल तक पति-पत्नी का राज चला, सामूहिक नरसंहार होता था। लोग गवाही देने से भागते थे, अब गवाही देने लगे। पहले शाम होने से पहले लोग घर के अंदर चले जाते थे। राइफले औंर बंदूकें दिखाई जाती थी। अब अपराध के ग्राफ में गिरावट आई है। 2005 में हमने सत्ता संभाली और तब से हम अपराध पर जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाए हुए हैं। बिहार में ज्यादातर अपराध की वजह भूमि विवाद है। इसके अलावा आपस में लोग परिवार का बंटवारा नहीं करते थे क्योंकि रजिस्ट्री का चार्ज काफी ज्यादा होता था। लेकिन अब परिवार में बंटवारे के लिए 100 रुपये का सांकेतिक रजिस्ट्री चार्ज लगता है।












Click it and Unblock the Notifications