मुजफ्फरपुर रैली: सरकारी नौकरी का वादा करने वाले सत्ता में आए तो प्राइवेट कंपनियां भी छोड़ जाएंगी- पीएम मोदी

मुजफ्फरपुर रैली में बोले पीएम मोदी- सरकारी नौकरी का वादा करने वाले जीते तो प्राइवेट कंपनियां भी छोड़ जाएंगी

नई दिल्ली। प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर सवाल उठाए। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि किसी के बहकावे में आए बिना एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालें। जो लोग सरकारी नौकरी का वादा कर रहे हैं, वो अगर चुनाव जीत गए तो फिर सरकारी भूल जाइए, प्राइवेट कंपनियां भी बिहार छोड़कर चली जाएंगी।

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Tejashwi के सरकारी नौकरी के दावे पर PM Modi का तंज | वनइंडिया हिंदी
    Bihar assembly elections 2020 Narendra modi rally in muzaffarpur

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे हैं। पहले उन्होंने दरभंगा में रैली सभा को संबोधित किया। इसके बाद मुजफ्फरपुर में सभा की। तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों की चुनावी घोषणा पर पीएम ने मुजफ्फर रैली में कहा, वह पार्टी (राजद) जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम है, जिसके चलते यहां से निवेशकों ने दूरी बनाए रखी, आज राज्य के लोगों को विकास का वादा कर रही है। अगर वे सत्ता में आते हैं तो निजी कंपनियां भी बिहार से चली जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं। जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते हैं।

    नरेंद्र मोदी ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो कोरोना के लिए आने वाले पैसे का क्या होगा। एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। बिहार के लोग 'जंगल राज' के 'युवराज' (राजकुमार) से अपने पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए समझ सकते हैं। आप उन्हें मुझसे बेहतर जानते हैं। ऐसे में समय हवा-हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को एक गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं, उन्हें दोबारा चुनने का है।

    पीएम मोदी ने कहा कि यहां मुजफ्फरपुर में नया एलपीजी प्लांट लगा है। इसके अलावा पटना और पूर्णिया में भी एलपीजी के प्लांट का विस्तार किया गया है। ना सिर्फ एलपीजी बल्कि पाइपलाइन से बिहार के अनेक जिलों में, अनेक शहरों में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाई जा रही है।

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+