Bihar Assembly Elections 2020: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट
रांची। बिहार विधानसभा में अब चंद दिन बचे हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। चकाई विधानसभा सीट से एलिजाबेथ सोरेन चुनाव लड़ेंगी जबकि झाझा सीट से अजीत कुमार, कटोरिया सीट से अंजेला हांसदा, मनीहारी सीट से फूलमणी हेंब्रम और धमदाहा विधानसभा सीट से अशोक कुमार हांसदा प्रत्याशी बनाये गये हैं। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को झामुमो प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में बिहार में सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में चरण दर चरण संगठन के साथ चर्चा करके सीटें तय की जाएंगी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के निर्देश पर बिहार विधानसभा की छह सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झामुमो ने संगठन की मजबूती के लिए बिहार में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि बिहार विधानसभा की जिन सीटों पर राजद के प्रत्याशी होंगे वहां दोस्ताना संघर्ष होगा।












Click it and Unblock the Notifications