बिहार चुनाव: बीजेपी के पोस्‍टर में सुपर कॉप शिवदीप लांडे की फोटो, बवाल

पटना। बिहार चुनाव ऊंट किस करवट बैठेगा इसका फैसला तो 8 नवंबर को होगा लेकिन मौजूदा वक्‍त में पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कुछ भी करने से गुरेज नहीं कर रही हैं। ए‍क ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस के सुपर कॉप कहे जाने वाले आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे की फोटो अपने पोस्‍टर पर लगाया है। पोस्‍टर की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसके बाद विरोधी पार्टियां हमलावर हो गई हैं।

इतना ही नहीं आईपीएस शिवदीप ने इसकी शिकायत करते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्‍टर तैयार किया है। जिसमें इस अफसर को हटाए जाने का हवाला देकर नीतीश सरकार पर हमला किया गया है।

शिवदीप लांडे के तबादले को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाये गए हैं और तस्वीर में पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल लगाकर बीजेपी के लिये वोट मांगा गया। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को इस पोस्‍टर की फोटो किसी ने शिवदीप लांडे को व्‍हाट्सअप पर भेजा। फोटो देखकर लांडे हैरान रह गये। लांडे ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले की जांच साइबर सेल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+