Bihar News: अवैध शराब के खिलाफ महिला शक्ति सक्रिय, दर्जनों शिकायतें और रोज़ाना गिरफ्तारियां
2016 में बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से, महिलाएं टोल-फ्री नंबरों के जरिए उल्लंघन की सक्रिय रूप से रिपोर्ट कर रही हैं, जिससे कानून प्रवर्तन प्रयासों में योगदान मिल रहा है और सुरक्षा बढ़ रही है।
बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागु है, जिसमे आम नागरिकों का समर्थन मिल रहा है। इस कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राज्य की महिलाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह कानून महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घरेलू हिंसा में कमी लाने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए, महिलाएं अब आगे आकर अवैध शराब की तस्करी और सेवन के खिलाफ सक्रिय रूप से टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा रही हैं।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के टोल-फ्री नंबर 15545 और 18003456268 पर रोजाना औसतन 200 से 300 कॉल आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति, पिता, बेटे या रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं। विभाग के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून तक कुल एक हजार 211 महिलाओं ने शराब से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें जनवरी में सबसे अधिक 270 शिकायत के कॉल आए है। इसके बाद 223 कॉल फरवरी, 212 मार्च, 167 अप्रैल, 150 मई और 189 कॉल जून महीने में महिलाओं ने किए हैं। वर्ष 2022 से मई 2025 तक इन टोल फ्री नंबर के जरिए कुल तीन लाख 96 हजार 305 शिकायतें दर्ज की गई हैं। 2022 में रोजाना 331, 2023 में 337, 2024 में 308 और जनवरी 2025 से मई 2025 के बीच 200-300 शिकायत कॉल दर्ज हुए है। इस वर्ष जनवरी में 310, फरवरी में 319, मार्च में 279, अप्रैल में 200 और मई में औसतन 215 कॉल दैनिक आए है।
शराबबंदी कानून सफलतापूर्वक लागू करने और इसमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने दो टोल-फ्री नंबर जारी कर रखे हैं। इस पर कोई भी व्यक्ति शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग की गुप्त शिकायत कर सकता है। सरकार ने जागरूकता फैलाने के लिए बिजली के खंभों पर इन नंबरों को लिखवाया था। पुलिस और आला अधिकारियों की ओर से सफल छापेमारी की जा रही है। बीते तीन साल में 20 हजार से अधिक छापेमारी की गई है, जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वर्ष 2025 में औसतन दो गिरफ्तारियां रोजाना हो रही हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications