बिहार: बैलगाड़ी से टकराई ट्रेन, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर में एक ट्रेन से बैलगाड़ी से टकराने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना समस्तीपुर खगडिया डिविजन के हसनपुर स्टेशन के पास हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन सलौना से समस्तीपुर जा रही थी। हसनपुर स्टेशन के पास एक बैलगाड़ी इसके सामने आ गई और हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यहां के एक मानव रहित क्रॉसिंग पर ये हादसा हुआ है। ट्रेन को बिना देखे इसी क्रॉसिंग से बैलगाड़ी पर बैठे लोग इसे पार कर रहे थे, तभी वे सब इसकी चपेट में आ गए। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।
बता दें कि गुरुवार सुबह ओडिशा के कटक में घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह एक रेल दुर्घटना हुई है, जिसमें कम से कम 20 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें पांच घायलों की हालत चिंताजनक है। गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications