24 घंटे में अपहरण-हत्या की 2 वारदातों से बिहार में दहशत, व्यापारी के बाद बैंक मैनेजर का कत्ल
नालंदा। बिहार में कभी जंगलराज को खत्म करने वाले नीतीश कुमार एक बार फिर अपराध पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जबकि शासन का दावा है कि बिहार में अपराध कम हुए हैं। लेकिन आये दिन बेखौफ क्रिमिनल दिनदहाड़े कभी भी कहीं भी किसी की भी हत्या कर देते हैं। मुजफ्फरपुर के बाद नालंदा में अपराधियों ने तांड़व मचाया है। यहां शेखपुरा से अगवा हुए बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई है। उनका शव झारखंड के तिलैया से मिला है। जयवर्धन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक थे और कसार शाखा में पदस्थापित थे।

मूल रूप से नालंदा जिला के बड़गांव के रहने बैंक मैनेजर पांच दिन पहले शाम को कसार स्थित बैंक शाखा से घर बड़गांव जा रहे थे इसी दौरान बीच रास्ते में अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। घटना के बाद जानकारी पुलिस को मिली तो तलाश शुरू की गई जिसमें बैंक मैनेजर के मोबाइल का आखिरी लोकेशन शेखपुरा-नालंदा सीमा पर खराट मोड़ मिला लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका था। इस बीच पुलिस को उनका मोबाइल नवादा जिले में मिला था। परिजन पहले ही बैंक मैनेजर के अपहरण की प्राथमिकी राजगीर थाना में दर्ज करायी थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार जयवर्धन को ट्रेस करने में लगी थी और आज उनका शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि बिहार में 24 घंटे के अंदर अगवा कर हत्या करने की यह दूसरी घटना है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक कारोबारी को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हार्डवेयर कारोबारी जयप्रकाश को दो दिन पहले अगवा किया गया था। जिसके बाद उसके परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। उसके परिजन पैसा देने की तैयारी में थे लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications