Bigg Boss 13 से बड़ी खबर: घर से बाहर होंगे 'एंग्रीमैन' सिद्धार्थ शुक्ला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। बिग बॉस के फैन्स के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। खबरों की मानें तो बिग बॉस 13 के सबसे कद्दावर कंटेस्टेंट माने जा रहे 'एंग्रीमैन' सिद्धार्थ शुक्ला अचानक ही घर से बाहर हो जाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस हाउस में एक एग्रेसिव गेम खेलने के लिए जाने जाते हैं, अपने इसी अंदाज की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में भी रहते हैं। हालांकि, अब जिस तरह से उनके घर से एविक्ट होने की खबरें आ रही हैं, उससे फैंस चौंक जरूर गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी केवल सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं एक और बड़े कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को भी बिग बॉस हाउस से बाहर निकाला जाएगा। ये चौंकाने वाला ट्विस्ट आगामी एपिसोड में देखने को मिल सकता है। भले ही सिद्धार्थ और पारस को घर से अचानक ही घर छोड़ना पड़ेगा, लेकिन दोनों ही कंटेस्टेंट घर से बाहर होने की वजह अलग-अलग है।

सिद्धार्थ होंगे शो से बाहर, वजह है दूसरी

सिद्धार्थ होंगे शो से बाहर, वजह है दूसरी

कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स का असर है कि ये सुपरहिट साबित हो रहा है। यही नहीं शो की बढ़ती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स इसमें एक बार फिर से मोड़ लाने जा रहे हैं। जी हां, शो में सबसे एग्रेसिव गेम खेलने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आने वाले एपिसोड में घर से बेघर होने जा रहे हैं। बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस खबरी के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर भेजा जाएगा।

खराब स्वास्थ्य की वजह से घर से होंगे बेघर

जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस हाउस से सिद्धार्थ शुक्ला के एविक्ट होने के पीछे वजह है उनकी सेहत। दरअसल, सिद्धार्थ कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें टाइफाइड की शिकायत बताई जा रही है। इसी को देखते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को इलाज के लिए घर से बाहर किया जा सकता है। ये पहले कंटेस्टेंट नहीं हैं जिन्हें स्वास्थ्य कारणों की वजह से घर छोड़ना पड़ेगा। इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को बैकपेन की वजह से शो से बाहर होना पड़ा था।

सिद्धार्थ के साथ-साथ पारस भी होंगे घर से एविक्ट

सिद्धार्थ के साथ-साथ पारस भी होंगे घर से एविक्ट

हालांकि, जिस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस हाउस से बाहर होने की खबर आ रही ये उनके फैन्स के लिए बड़े झटके जैसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ अपने शानदार खेल की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हर एपिसोड में देखें तो सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस हाउस में किसी ना किसी से लड़ते-झगड़ते या फिर खास ट्यूनिंग करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान चाहे कभी उनके दोस्त रहे आसिम हों या फिर शुरू से ही उनके खिलाफ नजर आ रही रश्मि देसाई हों, सिद्धार्थ अपने गेम से सबको कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

इस वजह से पारस को छोड़ना पड़ेगा बिग बॉस का घर

ये सिद्धार्थ शुक्ला का खेलने का स्टाइल ही है कि बिग बॉस के फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। कई ने तो उन्हें शो का विनर होने की भी भविष्यवाणी कर दी है। इस बीच उनके घर से अचानक एविक्ट होने की खबर से जरूर फैन्स को थोड़ी निराशा जरूर हो सकती है, लेकिन परेशान मत होइये। सिद्धार्थ के बारे में खबर ये भी है कि उनका स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से उनकी घर में एंट्री होगी। ऐसे में कुछ दिनों के लिए सिद्धार्थ को घर से बाहर रहना पड़ सकता है। फिलहाल ये खबर कितनी सही है ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा, लेकिन बिग बॉस के एक और अहम कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा का घर से एविक्शन तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:- क्या बिग बॉस 13 में एंट्री करने जा रहे सीजन 11 के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता? खुद दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+