Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या बिग बॉस 13 में एंट्री करने जा रहे सीजन 11 के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता? खुद दिया जवाब

नई दिल्ली। कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स का असर है कि शो ने लोकप्रियता के रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। इस बीच शो के मेकर्स लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे ये दर्शकों में और भी खास जगह बना सके। इसी कड़ी में बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा जब किसी पिछले सीजन के प्रतिभागी को मौजूदा सीजन में घर के सदस्य के तौर पर एंट्री दी जा रही है। खबरों की मानें तो आने वाले दिनों में बिग बॉस 13 में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब घर के अंदर सीजन 11 में प्रतिभागी रहे विकास गुप्ता की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन फिलहाल इस खबर को लेकर खुद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने क्या कहा, जान लीजिए।

बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता की होगी एंट्री?

बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता की होगी एंट्री?

क्या सच में बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड रहे विकास गुप्ता की इस सीजन में घर के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी? ये चर्चा उस समय शुरू हुई जब बिग बॉस के फैन क्लब पर विकास गुप्ता की शो में एंट्री की खबरें वायरल हुईं। ऐसा बताया जा रहा कि बिग बॉस की मौजूदा कंटेस्टेंट देवोलीना के अचानक घर से बाहर जाने की वजह से विकास गुप्ता को घर में एंट्री का ट्विस्ट दिया जा रहा है। इस दौरान जानकारी ये भी मिल रही है कि विकास गुप्ता घर के दूसरे सदस्यों की तरह ही नॉमिनेशन टास्क में भी हिस्सा लेंगे।

विकास के घर में एंट्री को लेकर वायरल हो रहा ये ट्वीट

फिलहाल बिग बॉस 13 में विकास गुप्ता के आने की खबरों के वायरल होने पर खुद एक्स कंटेस्टेंट ने टिप्पणी की है। उन्होंने अपने एंट्री को लेकर बिग बॉस फैन क्लब के वायरल ट्वीट को रिट्वीट किया है। साथ ही इसमें विकास गुप्ता ने लिखा, 'क्या ये सच है?' बता दें कि विकास गुप्ता ने बिग बॉस के 11वें सीजन में अपने शानदार गेम की वजह से 'मास्टर माइंड' का तमगा हासिल किया था। उस सीजन में उन्होंने अपने गेम प्लान की वजह से फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। अब एक बार फिर से उनकी घर में एंट्री से माना जा रहा कि बिग बॉस हाउस में नए समीकरण बन सकते हैं।

खुद विकास गुप्ता ने इन खबरों पर क्या कहा?

वैसे भी लगातार बिग बॉस 13 में कुछ ना कुछ नया हो रहा है। सोमवार को ही शो में तीन सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। नए सदस्यों में दो सदस्य शेफाली बग्गा और अरहान पहले ही शो में कंटेस्टेंट के तौर पर रह चुके हैं लेकिन उन्हें एक बार फिर से बिग बॉस हाउस में लाया गया है। इन दोनों के साथ-साथ मधुरिमा तुली को भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में लाया गया है। मधुरिमा की घर में पहली बार एंट्री हुई है।

बिग बॉस में एक और ट्विस्ट, क्या होगी अरहान-रश्मि की सगाई?

बिग बॉस में एक और ट्विस्ट, क्या होगी अरहान-रश्मि की सगाई?

वहीं बिग बॉस हाउस में अरहान खान की फिर से वापसी के बाद ऐसी अटकलें लग रही हैं कि क्या शो में अरहान और रश्मि की सगाई देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिग बॉस के घर में वापसी के बाद अरहान खान रश्मि से बात करते हुए कहते हैं कि वो उनके लिए कुछ लेकर आए हैं। इसके बाद अपनी बंद मुट्ठी भी सबको दिखाते हैं। यही नहीं वह रश्मि से कहते नजर आते हैं कि तुम देखो, मैं तुम्हारे लिए कुछ लेकर आया हूं। दरअसल उनके हाथ में एक अंगूठी होती है। अब देखना है कि अरहान के घर में एंट्री के बाद शो में क्या नया ट्विस्ट आएगा?

इसे भी पढे़ं:- नामी स्कूल की शादीशुदा महिला टीचर ने पांच छात्रों से बनाए संबंध, खुलासा होने पर उठाया ये कदम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+