साल्वे ने कहा था तो..फांसी पर चढ़ा दीजिएगा कुलभूषण को
आईसीजे में कुलभूषण जाधव मामले में हरीश साल्वे ने किया बड़ा खुलासा, बोले यह फैसला मेरे लिए गर्व की बात है।
लंदन। कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने आज सुनवाई करते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है। आईसीजे के फैसले के बाद इस मामले में भारत का पक्ष रखने वाले हरीश साल्वे ने कहा कि मैं भारत सरकार का इसके लिए शुक्रिया अदा करुंगा, भारत सरकार ने काफी तेजी से इस मामले में कार्रवाई करते हुए इस मामले को आईसीजे लेकर गई, इस पूरे मामले में मैंने बहुत छोटी सी भूमिका निभाई है। साल्वे ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तेजी से भारत ने इस मामले में कदम उठाए हैं, मैं उसके लिए उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं।

सुनवाई में ही मुझे हो गया था अंदाजा
साल्वे ने कहा कि हमारे पास इस मामले को जानने के लिए काफी कम समय था, लेकिन हमने काफी मेहनत की थी। जब मैं अपनी बात कोर्ट में रख रहा था तो मैं यह समझ गया था कि जज मेरी बातों को ध्यान से सुन रहे और वह मुझसे सहमत हैं। मुझे इस बात का अंदाजा हो गया था कि जज मुझसे सहमत हैं। वहीं जब पाकिस्तान के वकील अपनी बात रख रहे थे तो यह साफ देखा जा सकता था कि जज का उनसे कोई कनेक्ट नहीं था।

भारत को मिलेगा काउंसल एक्सेस
काउंसलर एक्सेस भारत को मिलेगा, हमे मार्च 2016 से काउंसल एक्सेस मिलेगा। लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि पाक अभी जाधव को रिहा करेगा या नहीं। अगर हमें काउंसल एक्सेस दिया जाता तो उसका कोई मतलब नहीं, अगर पाक कोर्ट का फैसला जस का तस रहता है। ऐसे में हम मांग रखेंगे कि मामले की फिर से सुनवाई हो। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जाधव को काउंसल एक्सेस मिलना चाहिए और उनकी फांसी पर रोक लगनी चाहिए।

अब फांसी पर चढ़ाना मुश्किल होगा पाक के लिए
साल्वे ने कहा कि आईसीजे का फैसला मेरे लिए बहुत संतोषजनक है, हमने बहुत मेहनत की थी। वहीं जब आईसीजे के फैसले के बाद भी अगर जाधव को फांसी पर चढ़ाया जाता है तो इसके क्या परिणमा होंगे, इसपर बोलते हुए साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान यह जानता है कि अगर वह जाधव को फांसी पर चढ़ाता है तो पूरी दुनिया के निशाने पर आ जाएगा, उसपर कई तरह की पाबंदी लग जाएगी और युनाइटेड नेशंस का भी उसे सामना करना पड़ेगा।

हमने कहा था जाधव को चढ़ा दीजिएगा फांसी पर
लेकिन इस पूरे मामले में साल्वे ने जो बड़ी बात कही वह यह कि पाकिस्तान ने आईसीजे में कहा था कि भारत फर्जी अपील कर रहा है और इसका कोई तर्क नहीं है। इसपर हमने आईसीजे से कहा था कि अगर हमारी अपील फर्जी साबित होती है तो जाधव को फांसी पर चढ़ाया जा सकता है और हमारे इस तर्क को आईसीजे ने स्वीकार किया और यह हमारे लिए काफी अहम साबित हुआ । हमने आईसीजे से कहा था कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान के कब्जे में है, पाक हमें काउंसल एक्सेस नहीं दे रहा है।

जाधव वापस आए तो बड़ी जीत
कुलभूषण की रिहाई के बारे में बोलते हुए साल्वे ने कहा कि अगर जाधव वह भारत वापस आते हैं तो यह मेरी सबसे बड़ी जीत होगी। अपनी जीत पर साल्वे ने कहा कि आपको पता है कि जब रिजल्ट आपके पक्ष में आता है तो आप बहुत खुश होते हैं, वो भी इस तरह के बड़े मामले में फैसला आपके समर्थन में आए तो यह आपके लिए बहुत बड़ी सफलता होती है। साल्वे ने कहा कि इस वक्त मैं लंदन में हूं, मैं अपना फोन बंद करने जा रहा हूं और काम पर वापस लौटने जा रहा हूं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications