'आ गया लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार, हम पूरी तरह से तैयार', लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर बोले PM मोदी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आज बिगुल बज गया। इस बार सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयुक्त की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। हम आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम सुशासन और सेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए #फिर_एक_बार_मोदी_सरकार लिखा है। बीजेपी के अभियान मिशन फिर एक बार मोदी सरकार को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग रहा है।

यह भी पढ़ें- 'Electoral Bond के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट...', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+