'Electoral Bond के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट...', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) का डेटा सामने आने के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रही है। शुक्रवार राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकट बताया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है और मनमाने ढंग से देश को चलाने की पूरी कोशिश में है। उन्होंने आरोप लगाया केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई, ईडी के अलावा आयकर विभाग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड्स के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चला रहे थे। बीजेपी ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है...यह सबसे बड़ी राष्ट्रविरोधी गतिविधि है जो चल रही है...सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है, बड़ी कंपनियां हैं उगाही की जा रही है, बड़े-बड़े ठेकों के शेयर लिए जा रहे हैं और ठेके लेने से पहले चुनावी बांड दिए जा रहे हैं।"

Gandhi targets PM Modi on Electoral Bond

वहीं खड़गे ने भी चुनावी बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक होने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड के जरिये भाजपा ने करोड़ो रुपये जुटाए हैं। जबकि कांग्रेस का चंदा प्राप्त करने वाला बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह उजागर कर दिया है कि कैसे भाजपा ने चुनावी बांड के जरिए पैसा बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने SBI के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी बांड के जरिए भाजपा को 50 प्रतिशत, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 11 प्रतिशत चंदा मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+