Jammu & Kashmir: सोपोर में दबोचे गए लश्कर के 8 आतंकी, पूछताछ जारी
Recommended Video
श्रीनगर। बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सेना और पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना और पुलिस ने बारामुला जिले में लश्कर से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, बारामुला जिले के सोपोर में एजेंसियों को लश्कर के लिए काम करने वाले कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली थी।

सोपोर में दबोचे गए लश्कर के 8 आतंकी
इस सूचना पर पुलिस और सेना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में संदिग्ध पाए जाने पर 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद एजेंसियों के अधिकारियों ने इनसे पूछताछ शुरू की,पकड़े गए लोग बारामुला में दुकानदारों को बाजार बंद रखने के लिए धमकी देने और इलाके में धमकी भरा पोस्टर लगाने की घटनाओं में भी शामिल थे।

श्रीनगर-बड़गाम में कर्फ्यू
श्रीनगर और बड़गाम में मोहर्रम के जुलूसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने फिर से कड़ी पाबंदी लगा दी है, यहां के कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू लगाया गया है, जिससे शहर के घंटाघर, लाल चौक और डाउन-टाउन इलाके में सन्नाटा पसर गया है, धार्मिक आयोजन में कहीं कोई हिंसा ना हो इसलिए प्रशासन ने एहतियातन ये कदम उठाए हैं, आपको बता दें कि मंगलवार को मोहर्रम है, ऐसे में सब कुछ शांति पूर्वक निपटे इसलिए घाटी में कई जगह कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।

घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां
मालूम हो कि श्रीनगर में सुरक्षा कारणों से 1990 से ही मोहर्रम का जुलूस निकालने पर पाबंदी है। इस बार अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद के हालात को देखते हुए सुरक्षा बल कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। बड़गाम जिले में भी मोहर्रम का जुलूस निकालने से रोकने के लिए अधिकांश सड़कों को बंद कर दिया गया है।
कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई
घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई हैं। अधिकारियों ने पाबंदियों को फिर से लगाने के लिए किसी भी कारण का हवाला नहीं दिया है, आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र की घोषणा के बाद कश्मीर में पहली बार 5 अगस्त को पाबंदियां लगाई गई थीं, फिलहाल कश्मीर में हालात सामान्य हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications